Pregnancy Me Honey Kha Sakte Hai


Dr. Pranati Narayan

Dr. Pranati Narayan

22 Jan 2025

pregnancy me honey kha sakte hai

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को शहद को लेकर शंका रहती है, कि शहद इस अवस्था में लेना सुरक्षित है,या नहीं।
तो आइए जानते है कि गर्बाहवस्था के दौरान शहद खाना चाइए अथवा नहीं।

गर्भवास्था के दौरान शहद खाना एकदम सुरक्षित माना जाता है, बल्कि शहद खाने के बहुत से फायदे है।
हालांकि इस अवस्था में अर्थात गर्भावस्था के दौरान किसी भी चीज को सीमित मात्रा में ही सेवन करना लाभप्रद माना जाता है, और शहद में ग्लूकोज, फ्रैक्टोज एवम एवम मेल्टोज जैसे शुगर तत्व भी उच्च मात्रा में पाए जाते है, जिसके कारण 1 चम्मच शहद में ही 60 कैलोरी होती है। तो आपको प्रतिदिन केवल 1 से 2 चम्मच शहद का ही सेवन करना चाहिए। इससे अधिक खाने पर अतिरिक्त वजन बढ़ने जैसी समस्या भी हो सकती है।

गर्भावस्था में शहद खाने के क्या क्या फायदे हो सकते है?

  • शहद खाने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग अर्थात (रोग प्रतिरोधक क्षमता) होता है। इसके एंटीबैक्टीरियल एवम एंटीऑक्सीडेंट गुण मानव प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने में सहायक होते है।

  • इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण आपको सर्दी, खांसी एवम जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है, शहद के सेवन से आप इनसे भी राहत पा सकते है।

  • गर्भावस्था में तनाव होना आम बात है, तो यदि आपको ऐसी किसी तरह की समस्या होती है, तो आप रात में सोते समय गुनगुने दूध में शहद मिलाकर पिएं तो आपको अच्छी नींद आयेगी।

लेकिन ध्यान रखें अगर आपको शुगर (डायबिटीज ) की परेशानी है, तो शहद या चीनी ना लेना ही सही है।