Pregnancy Me Delivery Ke Lakshan


Dr. Pranati Narayan

Dr. Pranati Narayan

15 Jan 2025

pregnancy me delivery ke lakshan

जैसे जैसे डिलीवरी की डेट नजदीक आती जाती है वैसे ही आपके भी मन में ये भी प्रश्न आते हैं की आपको कैसे ज्ञात होगा की कौन से लक्षण प्रसव के शुरुवाती लक्षण है। कई बार ये समझना मुश्किल हो जाता है की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई अथवा नहीं।
जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं उन्हें अन्य से अधिक घबराहट के अतिरिक्त प्रसव को लेकर कई प्रश्न होते हैं। आइए इस लेख के मध्यम से जानें की प्रसव के क्या लक्षण हैं।

प्रसव क्या होता है?
जिस प्रक्रिया के द्वारा आपके गर्भ में पल रहा शिशु तथा प्रेसेंटा योनि के मध्यम से बाहर निकलता है, वह प्रक्रिया प्रसव कहलाती है।
यदि आपको नियमित दर्द भरे संकुचन महसूस हो रहे हैं, जो की समय के साथ अधिक प्रबल, पहले की अपेक्षा अधिक समय तक और बार बार महसूस हो रहे हैं; तो यह प्रसव शुरू होने के सबसे प्रमुख लक्षण है। शिशु को गर्भ से बहार निकलने के परिणाम स्वरूप ही यह संकुचन होते हैं। जब गर्भस्थ शिशु बाहरी दुनिया में प्रवेश करने के लिए नीचे की ओर खिसकता है तो ग्रीवा, योनि, अन्य अंगो तथा मांसपेशियों में भी दवाब और खिंचाव होता है, इसी कारणवश अलग अलग प्रबलता की पीड़ा मेहसूस होती है।

प्रसव पीड़ा अन्य सभी पीड़ाओ से अलग होती है। यह हर महिला में भिन्न होती है। जरूरी नहीं है की जैसी पीड़ा आपको पहली बार मां बनने में मेहसूस हुई हो वैसे ही आपको अगली बार मां बनने में भी महसूस हो। प्रसव पीड़ा इस बात का संदेश होता है कि आपका शरीर बच्चे को जन्म देने के लिए कार्यरत हो गया है।
इसके अतिरिक्त कुछ अन्य लक्षण भी प्रसव का संकेत देते हैं जैसे –

  • नीचे की ओर पीठ तथा पेट में लगातार पीड़ा महसूस करना।
  • पेट में पीरियड्स ( महावारी) के समान ऐंठन महसूस करना।
  • पानी की थैली फटना (इस स्तिथि में आपको तुरंत स्त्री प्रसूति विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए)।
  • म्यूकस प्लग का हट जाना। म्यूकस प्लग गर्भावस्था के दौरान ग्रीवा को बंद रखता है। इसके हटने से चिपचिपा जेली के समान म्यूकस स्रावित होता है जो कभी कभी रक्त युक्त भी हो सकता है।

जल्दी प्रसव शुरू होने के शुरुवाती लक्षण
यदि आपकी ड्यू डेट (प्रसव की देय तिथि) कुछ दिन, कुछ हफ्ते पास है तो आपको ऐसे लक्षण मेहसूस हो सकते है जो जल्दी ही प्रसव शुरू होने के सांकेतिक हों। ये लक्षण इस बात का संकेत देते हैं की आपका शरीर खुद को प्रसव के लिए तैयार कर रहा है। आप ऐसे में निम्न चीज़े महसूस कर सकती हैं –

  • यदि आपको चलने फिरने में अधिक तकलीफ हो रही है और बारंबार पेशाब जाना पड़ रहा है।
  • ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि, प्रसव का समय नजदीक आते आते आपका शिशु श्रोणी में नीचे की तरफ आ जाता है।
  • योनि से अधिक स्राव होना जो की साफ या पीले म्यूकस युक्त हो।
  • ब्रक्स्टन हिक्स संकुचन होना। इसमें ऐसा लगता है की आपकी गर्भाशय की मांसपेशियां कसने लगी हैं या कड़ी होने लगी हैं।

यदि आपको ऐसे कोई लक्षण हों तो तुरंत अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें।